Apple का सॉफ्टवेयर इवेंट और iOS 26 की एंट्री
Apple ने अपने वार्षिक WWDC इवेंट में नया सॉफ्टवेयर लाइनअप पेश किया जिसमें iOS 26, iPadOS 26, macOS 26, watchOS 26, visionOS 26 और tvOS 26 शामिल हैं इस बार Apple ने एक सिंपल नंबरिंग सिस्टम अपनाया है जिससे यूज़र्स को याद रखने में आसानी होगी नया Liquid Glass डिज़ाइन पूरे सिस्टम में देखने को मिलेगा साथ ही Apple Intelligence के तहत कॉल स्क्रीनिंग, लाइव ट्रांसलेशन और एक नई गेम ऐप जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं हालांकि ये अभी डेवलपर बीटा में हैं और इन्हें अपडेट करना उचित नहीं है
Nothing Phone 3 और Headphone 1 की आधिकारिक डेट
Nothing ने 1 जुलाई को Phone 3 और Headphone 1 लॉन्च करने की घोषणा की है एक लीक के अनुसार Phone 3 के डिजाइन में Glyph इंटरफेस को बदला गया है और ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स के साथ नया बैक इंटरफेस मिल सकता है यह फोन Nothing की यूनिक पहचान को बनाए रखेगा
Samsung Fold 7 और नई Galaxy Watch Ultra
Samsung ने अपने फोल्डेबल फोन लाइनअप को और भी दिलचस्प बना दिया है Fold 7 इस बार बेहद स्लीम और हल्का होगा साथ ही Flip 7 और Flip 7 FE भी लॉन्च होंगे Galaxy Watch Ultra का नया वर्जन भी आएगा जिसमें क्लासिक रोटेटरी बेज़ल मिलेगा Galaxy Watch Ultra 2 या नया नाम लेकर कंपनी नई सीरीज में एंट्री कर रही है

Huawei Pura 80 सीरीज कैमरा में दमदार
Huawei ने Pura 80 सीरीज में तीन नए फोन लॉन्च किए हैं Pura 80, Pura 80 Pro और Pura 80 Pro Plus हालांकि इन फोनों में Google की कमी बनी रहेगी लेकिन कैमरा सेटअप काफी शानदार है ड्यूल पेरिस्कोप लेंस और यूनिक डिज़ाइन Huawei के कैमरा इनोवेशन को फिर से साबित करता है
Snapchat Spectacles बनाम Meta Glasses
Snapchat के नए Spectacles स्मार्ट ग्लासेस की भी चर्चा हो रही है जो अगले साल मार्केट में आएंगे ये Meta के AI Glasses को टक्कर देंगे और स्मार्ट ग्लासेस की दौड़ में एक नई रफ्तार जोड़ेंगे इस रेस में Apple और Google भी तैयारी कर रहे हैं
Pixel यूज़र्स के लिए Android 16 स्टेबल अपडेट
Android 16 का स्टेबल अपडेट Pixel यूज़र्स के लिए जारी हो चुका है जो यूज़र Pixel फोन इस्तेमाल करते हैं वे अब अपने डिवाइस में Android 16 को डाउनलोड कर सकते हैं और नए फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं यह अपडेट Android यूज़र्स को iOS से पहले नया अनुभव देने का वादा करता है
Tesla Robot Taxis और Starlink की भारत में कीमत
Tesla ने Robot Taxis की लॉन्च डेट 22 जून घोषित की है यह टैक्सियां अमेरिका के कुछ हिस्सों में बिना ड्राइवर के चलेंगी Starlink की इंडिया प्राइसिंग भी सामने आई है जिसकी डिश की कीमत ₹33000 और मासिक प्लान ₹3000 बताया गया है
OnePlus Nord 5 और CE जल्द होंगे लॉन्च
OnePlus भी पीछे नहीं है Nord 5 और Nord 5 CE के लॉन्च की डेट 8 जुलाई बताई जा रही है Nord सीरीज को लेकर काफी एक्साइटमेंट है और कंपनी इसके जरिए मिड-रेंज मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है
Vivo X Fold 5 होगा पतला और पावरफुल
Vivo X Fold 5 को 25 जून को लॉन्च किया जाएगा इस फोन में बड़ा डिस्प्ले, पेरिस्कोप कैमरा और स्लिम बॉडी दी गई है यह X Fold 3 Pro का अगला वर्जन होगा और Samsung के Fold के साथ सीधी टक्कर देगा
Sony Project D कंट्रोलर – रेट्रो गेमिंग का मज़ा
Sony ने Project D नाम से एक नया फाइटिंग गेम कंट्रोलर लॉन्च किया है यह रेट्रो स्टाइल कंट्रोलर उन यूज़र्स के लिए है जो पुराने जमाने के आर्केड गेम्स के अनुभव को दोबारा जीना चाहते हैं PlayStation यूज़र्स के लिए यह एक नया अनुभव लेकर आएगा