अगर आप एक शानदार स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो उस स्मार्टफोन के लिए एक प्रीमियम हेडफोन भी होना चाहिए। इसी सोच के साथ टेक्नोलॉजी की दुनिया में ‘Nothing’ कंपनी ने लॉन्च किया है – Nothing Headphone One। यह हेडफोन ना सिर्फ दिखने में बेहद स्टाइलिश है बल्कि इसमें मिलने वाली टेक्नोलॉजी और साउंड क्वालिटी भी इसे बाकी ब्रांड्स से अलग बनाती है।
इस ब्लॉग में हम बात करेंगे इसके डिज़ाइन, फीचर्स, बैटरी, कंट्रोल्स, साउंड क्वालिटी और प्राइस की पूरी जानकारी के बारे में, ताकि आप तय कर सकें कि क्या यह हेडफोन आपकी अगली खरीदारी होनी चाहिए या नहीं।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी – ट्रांसपेरेंसी और मेटल का शानदार कॉम्बिनेशन
Nothing हमेशा अपने यूनिक और ट्रांसपेरेंट डिज़ाइनों के लिए जाना जाता है और Headphone One भी उसी विरासत को आगे बढ़ाता है। ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स, ठंडा एलुमिनियम मेटल और स्क्वायर शेप का डिज़ाइन इसे एक रेट्रो-मॉडर्न लुक देता है। साथ ही यह एक हार्ड केस में आता है जिसमें लंबी USB-C टू C केबल, 3.5mm ऑडियो केबल और डॉक्यूमेंटेशन शामिल है।
हेडफोन का फिनिशिंग बहुत ही प्रीमियम है। अंदर की तरफ सॉफ्ट कुशनिंग है जो लंबे समय तक पहनने पर भी कम्फर्ट देती है। एल्युमिनियम फ्रेम इसे मजबूती देता है और साउंड लीकेज को भी कम करता है।

कंट्रोल्स – रोलर, पेडल और यूनिक बटन कंट्रोल्स
दाईं साइड पर सभी कंट्रोल्स दिए गए हैं। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए रोलर दिया गया है जिसे आप घुमा कर साउंड कम या ज्यादा कर सकते हैं। इसी रोलर को प्रेस और होल्ड करके आप Active Noise Cancellation (ANC), Transparency Mode या नॉर्मल मोड में स्विच कर सकते हैं।
इसके अलावा एक पेडल दिया गया है जो म्यूजिक ट्रैक को आगे-पीछे करने, कॉल रिसीव/रिजेक्ट करने और स्क्रबिंग के लिए उपयोगी है। साथ ही “Nothing Button” से आप चैनल हॉपिंग या वॉइस असिस्टेंट जैसे ChatGPT को भी एक्सेस कर सकते हैं।
साउंड क्वालिटी – CAF द्वारा ट्यून किया गया प्रीमियम ऑडियो
हेडफोन में 40mm के कस्टम ड्राइवर्स लगे हैं जिन्हें साउंड ब्रांड “CAF” ने ट्यून किया है। साउंड बहुत ही क्लियर और डीप है। इसमें Bass Enhancement Mode और 8-बैंड EQ (इक्वलाइज़र) मिलता है जिसे आप अपनी जरूरत अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
इसके अलावा Spatial Audio, LDAC हाई रेज ऑडियो सपोर्ट, Adaptive ANC और Transparency Mode जैसे फीचर्स इसे एक कम्प्लीट प्रीमियम हेडफोन बनाते हैं। Transparency Mode इतना अच्छा है कि आप आसपास की हल्की सी भी आवाज़ साफ सुन सकते हैं।
बैटरी बैकअप – 80 घंटे तक की पॉवर
इस हेडफोन की बैटरी इसे बाकी हेडफोन्स से एकदम अलग बनाती है। अगर आप ANC या Transparency Mode नहीं यूज करते हैं, तो आपको 80 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलेगा। और अगर आप ANC ऑन रखते हैं तब भी 35 घंटे का बैकअप आराम से मिल जाता है।
सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में आपको 5 घंटे (ANC ऑफ) या 2.4 घंटे (ANC ऑन) का प्लेबैक मिल जाता है, जो बेहद शानदार है।

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स
यह हेडफोन ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair का सपोर्ट भी है, जिससे यह जल्दी कनेक्ट हो जाता है।
Auto Play/Pause सेंसर के जरिए जैसे ही आप हेडफोन पहनते हैं, म्यूजिक ऑटोमैटिकली प्ले हो जाता है और उतारने पर पोज़।
कीमत – ऑफर्स के साथ शानदार डील
Nothing Headphone One की MRP ₹21999 है, लेकिन ऑफर्स के साथ इसकी कीमत ₹19999 तक आ जाती है। इस प्राइस पॉइंट पर यह हेडफोन Sony, Sennheiser, Bose, AirPods Max जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देता है।