अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) द्वारा आंगनबाड़ी भर्ती 2025 के अंतर्गत 46800+ पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती सीधे तौर पर होगी और अधिकतर पदों पर कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
इस भर्ती में जिन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से सुपरवाइजर, सहायिका, कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी और हेल्पर के पद शामिल हैं। भर्ती ICDS (Integrated Child Development Services) योजना के अंतर्गत की जा रही है और यह पूरे देश की ग्राम पंचायतों में लागू की जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
सहायिका और कार्यकर्ता जैसे पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं और 10वीं पास रखी गई है। सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है और अगर आपके पास ग्रेजुएशन है तो यह अतिरिक्त लाभदायक होगा। महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह खास अवसर माना जा रहा है क्योंकि अधिकतर पद महिला केंद्रित हैं।
आयु सीमा कितनी है?
उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। कुछ विशेष श्रेणियों (SC/ST/OBC) के लिए नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
पदों की संख्या और वेतन
2025 की आंगनबाड़ी भर्ती में कुल 46800+ पद घोषित किए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के बाद वेतन भी अच्छी श्रेणी में दिया जाएगा। कार्यकर्ता को लगभग ₹18,500 मासिक वेतन मिलेगा, वहीं हेल्पर को ₹14,500 और सुपरवाइजर को लगभग ₹22,000 तक वेतन मिल सकता है। ये आंकड़े प्रोबेशन पीरियड के दौरान के हैं, जो बाद में बढ़ भी सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
सभी पदों पर परीक्षा नहीं ली जाएगी। सिर्फ सुपरवाइजर पद के लिए एकल लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जो 100 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर, कंप्यूटर ज्ञान और रिजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। चयन की प्रक्रिया मेरिट लिस्ट आधारित होगी, जिसमें आपके प्राप्त अंकों के आधार पर ही चयन होगा।
बाकी पदों के लिए सिर्फ शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी और उसी के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा। यानी अगर आप 8वीं, 10वीं या 12वीं पास हैं, और आपके अंक अच्छे हैं, तो परीक्षा के बिना भी नौकरी पाना संभव है।
जरूरी दस्तावेज क्या होंगे?
शैक्षणिक प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
पासपोर्ट साइज फोटो
अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट जो वेरिफिकेशन के दौरान मांगे जा सकते हैं
आवेदन की प्रक्रिया और तिथि
इस भर्ती के लिए आवेदन 14 जुलाई 2025 से शुरू होकर 16 अगस्त 2025 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) या संबंधित राज्य की ICDS विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सुपरवाइजर पद के लिए संभावित परीक्षा तिथि सितंबर 2025 में निर्धारित की गई है। जबकि बाकी पदों के लिए चयन लिस्ट भी सितंबर के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है।
महत्वपूर्ण बातें जो ध्यान में रखें
यह एक सरकारी नौकरी है और स्थायी नियुक्ति दी जाती है
अधिकतर पदों पर परीक्षा नहीं होगी – मेरिट आधार पर सीधी भर्ती है
महिलाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि अधिकतर पद महिला केंद्रित हैं
सभी जानकारी और आवेदन संबंधित राज्य की ICDS वेबसाइट पर उपलब्ध है