महाशिवरात्रि 2025: व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त और पौराणिक महत्व 

महाशिवरात्रि 2025 इस बार 26 फरवरी को मनाई जाएगी जो भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रतीक पर्व है 

यह दिन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आता है और इसे शिव उपासकों के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है 

पूजा का शुभ मुहूर्त 26 फरवरी की रात 12:07 बजे से लेकर 1:00 बजे तक रहेगा जो निशीथ काल पूजा का श्रेष्ठ समय है 

भक्त इस दिन व्रत रखते हैं जल, बेलपत्र, दूध और धतूरा अर्पित करके शिवलिंग की पूजा करते हैं और रात्रि जागरण करते हैं 

शिवपुराण के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने तांडव किया था और यहीं दिन उनका विवाह माता पार्वती से हुआ था 

महाशिवरात्रि पर उपवास रखने से पुण्य प्राप्त होता है और जीवन के कष्ट दूर होकर मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं 

शिवरात्रि पर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप और महामृत्युंजय मंत्र से भगवान शिव को प्रसन्न करने की परंपरा है 

इस दिन खासकर कांवड़ यात्रा और शिव बारात का आयोजन होता है जिससे मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है 

महाशिवरात्रि सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि साधना, संयम और शिव की शक्ति को अनुभव करने का दिव्य अवसर है