IND vs ENG: ज़ीरो पर 2 विकेट, फिर शुभमन और राहुल का कमाल!
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में दो विकेट ज़ीरो पर गिर गए
शुभमन गिल और के एल राहुल ने दिखाई क्लासिकल टेस्ट बैटिंग और किया कमाल का कमबैक
शुभमन गिल बने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कप्तान बनकर दिखाया दम
के एल राहुल ने भी कप्तान का साथ निभाया और टीम इंडिया को ऑलआउट से बचाया
पहली पारी में भारतीय गेंदबाज़ों ने किया निराश इंग्लैंड ने 669 रन बनाकर ली 311 रनों की बढ़त
बुमराह और सिराज नहीं चले तो अनकहे सवाल टीम इंडिया के गेंदबाजी चयन पर उठे
शार्दुल ठाकुर और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों पर चयन को लेकर हो रही तीखी आलोचना
लेकिन चौथे दिन बल्लेबाज़ों ने दिखाई हिम्मत शुभमन और राहुल ने फिर से दी इंडिया को उम्मीद
अब भारत की रणनीति है मैच को ड्रॉ की तरफ ले जाना जो हार के मुंह से जीत जैसी होगी
अगर भारत ये टेस्ट ड्रॉ करवा ले तो सीरीज दो-एक पर रुक जाएगी और अंतिम टेस्ट होगा निर्णायक