अगस्त 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी एक्साइटिंग रहने वाला है क्योंकि इस महीने कई बड़ी कंपनियों की नई गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं। इन कारों में फेसलिफ्ट वर्ज़न से लेकर बिल्कुल नई जनरेशन तक शामिल हैं। इनमें मिलने वाले इंजन ऑप्शंस, ट्रांसमिशन, डिजाइन अपडेट्स और एडवांस फीचर्स इन्हें अपने सेगमेंट में जबरदस्त बनाते हैं।
1. Mahindra Bolero (नेक्स्ट जनरेशन)
नई Bolero को अपडेटेड 1.5L टर्बो डीजल इंजन के साथ लाया जाएगा जो अधिक पावर और टॉर्क देगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे। नई Bolero को एक फ्लेक्सिबल आर्किटेक्चर पर बनाया जा रहा है जिससे भविष्य में पेट्रोल और ईवी वर्जन भी संभव हो सकते हैं।
अपेक्षित कीमत: ₹10 लाख से ₹15 लाख
डिज़ाइन में राउंड शेप एलईडी लाइट्स, नए अलॉय व्हील्स, फ्लश टाइप डोर हैंडल्स और वर्टिकल टेल लाइट्स मिलेंगे। सनरूफ, नया डैशबोर्ड, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल 1 ADAS जैसी खूबियां इंटीरियर को मॉडर्न बनाएंगी।
2. Maruti Brezza फेसलिफ्ट
नई Brezza में Z सीरीज का 1.2L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 100–120 bhp तक पावर देगा।
अपेक्षित कीमत: ₹8.5 लाख से शुरू
एक्सटीरियर में नए बंपर्स, रीडिज़ाइन लाइट्स और एलॉय व्हील्स के साथ फ्रेश लुक मिलेगा। अंदर की तरफ डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बड़ा इंफोटेनमेंट, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
3. Mahindra XUV 7EV
यह इलेक्ट्रिक एसयूवी दो बैटरी पैक्स (59kWh और 79kWh) में उपलब्ध होगी और 500 किमी तक की रेंज दे सकती है।
अपेक्षित कीमत: ₹21 लाख से ₹30 लाख
कार में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, मल्टीफंक्शन टू-स्पोक स्टीयरिंग, इलुमिनेटेड लोगो, इलेक्ट्रॉनिक टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS जैसे टॉप-एंड फीचर्स होंगे।
4. Toyota Highrider 7-Seater (HDR)
यह सात सीटर वर्जन Maruti Suzuki के Y17 कोडनेम प्रोजेक्ट पर आधारित है। इसमें वही 1.5L माइल्ड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होंगे।
अपेक्षित कीमत: 5 सीटर से ₹1.5–2 लाख ज्यादा
इसमें बड़ा व्हीलबेस, फ्रेश ग्रिल, रीडिज़ाइन लाइट्स और नए एलॉय व्हील्स मिलेंगे। इंटीरियर में ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसी खूबियां होंगी।
5. Tata Punch फेसलिफ्ट
Tata Punch फेसलिफ्ट में 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसमें iCNG विकल्प भी रहेगा।
अपेक्षित कीमत: ₹6 लाख से ₹10 लाख
डिज़ाइन में कनेक्टिंग DRLs, नई टेललाइट्स, और अपडेटेड अलॉय व्हील्स होंगे। अंदर डिजिटल डिस्प्ले, 10.25” इंफोटेनमेंट, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
6. Renault Kiger फेसलिफ्ट
फेसलिफ्टेड Kiger में 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प रहेंगे।
अपेक्षित कीमत: ₹6 लाख से शुरू
कार में नए बंपर्स, अपडेटेड लाइटिंग सेटअप और अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इंटीरियर Renault की प्रीमियम SUV Kardian से इंस्पायर्ड होगा जिसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
7. MG Majester (Gloster फेसलिफ्ट)
यह Gloster का फेसलिफ्ट वर्जन होगा जिसमें 2.0L सिंगल और ट्विन टर्बो डीजल इंजन रहेंगे।
अपेक्षित कीमत: ₹45 लाख से शुरू
मैजेस्टर में नया ब्रॉड डिजाइन, 8″ डिजिटल क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 12-वे ड्राइवर सीट, ट्रिपल ज़ोन AC और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स होंगे।
8. Hyundai Tucson फेसलिफ्ट
नई Tucson में 2.0L पेट्रोल और डीजल इंजन रहेंगे।
अपेक्षित कीमत: ₹29 लाख से ₹36 लाख
डिज़ाइन में डार्क क्रोम पैरामेट्रिक ग्रिल, नए बंपर्स और अपडेटेड एलॉय व्हील्स होंगे। अंदर की तरफ नया थ्री-स्पोक स्टीयरिंग, ड्यूल 12.3” डिजिटल डिस्प्ले, अपडेटेड डैशबोर्ड और लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।