Motorola ने अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Moto G86 Power को लॉन्च कर दिया है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 6720mAh की विशाल बैटरी जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ा आकर्षण है फोन का डिज़ाइन ऐसा है कि पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है फ्लैट साइड्स, हल्का वज़न और अलग-अलग रंगों में यह फोन आता है जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाते हैं
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का 1.5K P-OLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है इसके बेज़ल्स काफी पतले हैं और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो भी बेहतरीन है 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले आउटडोर में भी क्लियर और शार्प दिखाई देता है HDR का सपोर्ट Netflix पर नहीं है लेकिन कलर्स और व्यूइंग एंगल्स बेहद अच्छे हैं SGS का लो लाइट सर्टिफिकेशन और 720Hz PWM डिमिंग इसे फ्लिकर-फ्री बनाते हैं
प्रोसेसर की बात करें तो इसमें नया Dimensity 7300 चिपसेट है जो लगभग 7 लाख का Antutu स्कोर देता है यह एक ही वेरिएंट में आता है 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ स्टोरेज टाइप UFS 2.2 है और RAM LPDDR4X है फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है जो हाइब्रिड स्लॉट है यानी एक सिम और एक मेमोरी कार्ड यूज़ किया जा सकता है

बैटरी इस फोन की सबसे खास बात है 6720mAh की बड़ी बैटरी आराम से डेढ़ से दो दिन तक चलती है सामान्य उपयोग में कोई परेशानी नहीं होगी चार्जिंग के लिए 33W का फास्ट चार्जर बॉक्स में ही मिलता है
कैमरा की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा है रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 4K 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं कैमरा से ली गई फोटोज में कलर्स, डायनेमिक रेंज और डिटेलिंग काफी अच्छी है अल्ट्रा वाइड कैमरा में ऑटोफोकस भी है जिससे मैक्रो फोटोज और वीडियोस भी लिए जा सकते हैं
ऑडियो क्वालिटी भी बेहतरीन है Dolby Atmos ट्यून स्टीरियो स्पीकर्स आते हैं जिससे वीडियो और गेमिंग का अनुभव और भी इमर्सिव हो जाता है वाइब्रेशन फीडबैक (हैप्टिक्स) भी एवरेज से बेहतर है
फोन Android 15 पर चलता है जिसमें क्लीन और ब्लोटवेयर फ्री Hello UI है Motorola के गेस्चर फीचर्स, स्मार्ट कनेक्ट, फैमिली स्पेस, अनप्लग मोड और एआई से जुड़े Google फीचर्स इसमें मौजूद हैं सिक्योरिटी अपडेट्स तीन साल तक मिलेंगे लेकिन मेजर Android अपडेट सिर्फ एक ही मिलेगा

कनेक्टिविटी में WiFi 6, Bluetooth 5.4, 11 5G बैंड्स, USB-C पोर्ट और 4×4 MIMO सपोर्ट मिलता है NFC और IR ब्लास्टर नहीं हैं सिम स्लॉट हाइब्रिड है और Gorilla Glass 7i के साथ मिलिट्री ग्रेड 810H का सर्टिफिकेशन भी है जिससे यह फोन ड्यूरेबल बनता है IP68/69 सर्टिफिकेशन इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाता है
सभी जरूरी सेंसर्स इसमें दिए गए हैं इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जो अच्छी तरह से काम करता है फेस अनलॉक भी तेज़ है फोन में नोटिफिकेशन लाइट और FM रेडियो नहीं है
Moto G86 Power उन यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एक बजट में बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड, अच्छा डिस्प्ले और संतुलित कैमरा परफॉर्मेंस चाहते हैं यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से एक ऑलराउंडर साबित होता है खासकर उन लोगों के लिए जो 20,000 रुपये से कम बजट में एक दमदार स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं