बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 अब रिलीज़ से महज़ कुछ दिन दूर है और इसका प्रमोशन एक अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है। एक ओर जहां दर्शकों को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतज़ार है, वहीं दूसरी ओर दोनों सितारे फिल्म की मार्केटिंग को एक रोमांचक युद्ध में तब्दील कर चुके हैं।
सब कुछ शुरू हुआ जब ऋतिक रोशन ने अपने घर के बाहर लगे एक बिलबोर्ड की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस पोस्टर पर जूनियर एनटीआर की तस्वीर के साथ लिखा था, “घुंघरू टूट जाएंगे पर हमसे यह वॉर जीत नहीं पाओगे।” इस पर ऋतिक ने लिखा, “अच्छा जूनियर एनटीआर, मेरे घर के नीचे यह बिलबोर्ड भेजकर अब आप इसे काफी आगे ले आए हैं। चैलेंज एक्सेप्टेड। याद रखिएगा आपने ही इसे दावत दी थी।”
इस तरह के बोल्ड और फन चैलेंज ने फिल्म के प्रति फैंस की दीवानगी को नई ऊंचाई दे दी है। यह सिर्फ एक प्रमोशनल स्टंट नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है जो दर्शकों को फिल्म से पहले ही भावनात्मक रूप से जोड़ रही है। ऋतिक और एनटीआर दोनों इस मुकाबले को मज़ेदार बनाए हुए हैं, जिससे सोशल मीडिया पर भारी चर्चा हो रही है।
वहीं हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का नया गाना “आवन जावन” ने भी फैंस का दिल जीत लिया है। इस रोमांटिक ट्रैक में ऋतिक और कियारा आडवाणी की कैमिस्ट्री इतनी दमदार है कि इसे बार-बार देखा जा रहा है।
वॉर 2 को लेकर न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में दर्शकों का क्रेज़ चरम पर है। फिल्म की रिलीज़ डेट 14 अगस्त तय की गई है, और यह इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर रिलीज होकर एक बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका करने की तैयारी में है।
इस प्रमोशनल कैंपेन में जिस तरह से सोशल मीडिया, ऑफलाइन स्टंट्स और स्टार पावर का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह दर्शाता है कि वॉर 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक फुल पैकेज एंटरटेनमेंट बनने वाली है।
ऋतिक और एनटीआर दोनों ने प्रमोशन को एक-दूसरे को चैलेंज करते हुए गेम की तरह बना दिया है। दर्शकों के लिए यह देखना और भी दिलचस्प होगा कि स्क्रीन पर ये टक्कर कितनी जबरदस्त होने वाली है।
अब सभी की निगाहें 14 अगस्त पर हैं, जब यह महायुद्ध बड़े पर्दे पर उतरेगा। वॉर 2 की यह प्रमोशनल जंग एक बार फिर साबित करती है कि स्टारडम और रणनीति मिलकर कैसे किसी फिल्म को पहले ही दिन हिट बना सकते हैं।