बॉलीवुड में इस हफ्ते खूब हलचल देखने को मिली कई सितारों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अहम घोषणाएं कीं तो कुछ सितारे विवादों में घिरे नजर आए सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए जिन पर जमकर बहस हुई वहीं कुछ स्टार्स ने अपनी आने वाली फिल्मों से जुड़ी अपडेट्स भी शेयर की आइए जानते हैं इस हफ्ते किन खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं और कौन-कौन से नाम इस बार लाइमलाइट में रहे
इस हफ्ते की शुरुआत हुई एक बेहद प्यारी और दिल छू लेने वाली खबर से जब अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने अपनी पहली संतान के आने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी उन्होंने एक सिंपल लेकिन खूबसूरत पोस्ट में यह बताया कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं यह कपल काफी समय से साथ है और उनकी यह गुड न्यूज़ उनके फैंस के लिए बेहद खास रही
इसी बीच फेमस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान भी चर्चा में रहीं लेकिन इस बार वजह कुछ अलग थी फराह के घर में काम करने वाले कुक दिलीप ने एक्टर साकिब सलीम को देखकर गले लगाकर उन्हें चूम लिया यह वाकया उस वक्त हुआ जब साकिब उनके घर आए हुए थे फराह ने तुरंत दिलीप को टोका और समझाया कि ऐसा करना ठीक नहीं है यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और फराह के रिएक्शन की लोगों ने तारीफ की

एक और बड़ी खबर तब सामने आई जब अभिनेत्री रवीना टंडन ने एयरलाइन क्रू को सार्वजनिक रूप से आड़े हाथों लिया दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर और लेखक राहुल मोदी को एक फ्लाइट में साथ देखा गया उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया इस पर रवीना ने सख्त प्रतिक्रिया दी उन्होंने एयरलाइन क्रू की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए और कहा कि किसी की प्राइवेसी को तोड़ना बिल्कुल भी सही नहीं है
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिलेशनशिप की खबरें अब कोई नई बात नहीं हैं लेकिन इस बार दोनों को फ्लाइट में एक साथ देखे जाने और उसका वीडियो वायरल होने के बाद यह अफवाहें फिर से तेज हो गई हैं कई फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चर्चा कर रहे हैं हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है
इस बीच नोरा फतेही भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं इस बार वजह बना उनका एक वीडियो जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं वीडियो में नोरा की आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते हैं इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस चिंतित हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो का असल मकसद क्या है
दूसरी ओर आदित्य रॉय कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें एक मिस्ट्री गर्ल की हल्की झलक दिखाई दी है इन फोटोज में एक लड़की की सफेद नेल पॉलिश वाली उंगलियां साफ नजर आ रही हैं इसके अलावा एक वीडियो में वह दो लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते हुए भी देखे गए हैं फैंस अब अंदाजा लगा रहे हैं कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन है
टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए भी इस हफ्ते एक बड़ी खबर सामने आई उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने अपनी बहुचर्चित एक्शन फिल्म बाघी 4 की शूटिंग पूरी कर ली है मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है जो कि 5 सितंबर रखी गई है इस फिल्म में पहले से भी ज्यादा स्टंट्स और धमाकेदार एक्शन देखने को मिल सकता है
इस हफ्ते सलमान खान ने भी अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट बैटल ऑफ गलवान से पहले एक नया लुक शेयर किया इस लुक में सलमान काफी इंटेंस और दमदार नजर आ रहे हैं तस्वीरों में उनकी आंखों की गंभीरता और चेहरे का आत्मविश्वास उनके किरदार की गहराई को बयां करता है फैंस ने इस लुक को काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसे ट्रेंड भी किया

मुंबई पुलिस ने इस हफ्ते आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका शेट्टी को गिरफ्तार किया है उन पर आरोप है कि उन्होंने आलिया की प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस और पर्सनल अकाउंट से पैसे निकाले हैं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह केस अब तूल पकड़ता जा रहा है
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गैरकानूनी बैटिंग एप्स के प्रमोशन मामले में एक्शन लिया और 29 बड़े सितारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया इन नामों में विजय देवरकोंडा राणा डग्गुबती प्रकाश राज और निधि अग्रवाल जैसे चर्चित कलाकार शामिल हैं मामला काफी गंभीर है और ईडी ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है
तेलुगु इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस समय रुत प्रभु भी इस हफ्ते चर्चा में रहीं उनका नाम अब फिल्ममेकर राज नीदू मोरू के साथ जोड़ा जा रहा है दोनों को अक्सर एक साथ समय बिताते हुए देखा जा रहा है हाल ही में समय रुत ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वह राज के साथ छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उनके रिलेशनशिप की अफवाहें और भी तेज हो गई हैं
इस पूरे हफ्ते एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में हलचल बनी रही और हर दिन कोई न कोई नई खबर सामने आती रही चाहे वो किसी स्टार की पर्सनल लाइफ से जुड़ी हो या फिर कोई विवाद से जुड़ा मामला फैंस ने हर पल पर नजर बनाए रखी और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं