आधार कार्ड आमतौर पर इंसानों की पहचान के लिए बनाया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक डॉग ओनर ने अपने पालतू कुत्ते का आधार कार्ड बनवा लिया।
आधार कार्ड में सबकुछ ऑफिशियल
इस आधार कार्ड में बाकायदा—
- कुत्ते की फोटो लगी हुई है,
- जन्मतिथि का ज़िक्र है,
- उसका नाम और पिता का नाम भी लिखा हुआ है,
- यहां तक कि पता भी दर्ज है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आधार कार्ड में कुत्ते का नाम टोमी जैसवाल, पिता का नाम कैलाश जैसवाल, और पता – वार्ड नंबर 1, सिमरिया ताल, ग्वालियर, मध्य प्रदेश लिखा हुआ है।
वायरल होने के बाद लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स
जैसे ही यह तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुईं, लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे ‘डॉगी का डिजिटल इंडिया’ बता रहा है, तो कोई कह रहा है – “अब तो कुत्ते को भी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी क्या?”
नियमों पर सवाल
हालांकि यह मामला प्रशासन के लिए भी हैरानी का विषय है, क्योंकि आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए होता है। अब यह आधार कार्ड कैसे बना, इस पर जांच की जा सकती है।