छत्तीसगढ़ में एकलव्य आदर्श रेजिडेंशियल स्कूलों में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती खास इसलिए है क्योंकि इसमें न तो कोई ऑनलाइन आवेदन भरना है, न ही कोई परीक्षा देनी है। इच्छुक अभ्यर्थी सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेकर चयनित हो सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में गोंडागांव जिले के अलग-अलग स्कूल शामिल हैं जैसे कि चचाड़ी, कोरगांव, गोलावंड, श्यामपुर और भेड़मा।
इस भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए इंग्लिश, हिंदी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों में भर्ती है। वहीं TGT यानी ट्रेन ग्रेजुएट टीचर के लिए मैथ्स, सोशल साइंस, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन, आर्ट आदि विषयों में वैकेंसी दी गई है।
इस भर्ती की खास बात यह है कि अगर आपके पास PGT के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है लेकिन B.Ed नहीं है, तब भी आप इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। पूरी योग्यता होने पर आपको ₹35,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा, लेकिन अगर B.Ed नहीं है तो ₹31,000 दिए जाएंगे। इसी तरह, TGT के लिए ग्रेजुएशन और B.Ed के साथ CTET या STET (छत्तीसगढ़ TET) होना चाहिए, लेकिन अगर नहीं है तब भी इंटरव्यू दे सकते हैं। पूरी योग्यता होने पर ₹33,000 और अधूरी योग्यता होने पर ₹29,000 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
म्यूजिक टीचर, काउंसलर और स्टाफ नर्स के लिए पेमेंट प्रति लेक्चर और प्रति दिन के आधार पर दी जाएगी। म्यूजिक और काउंसलर को ₹300 प्रति लेक्चर और स्टाफ नर्स को ₹700 प्रतिदिन दिए जाएंगे। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि कुछ स्कूलों में यह सीमा 60 वर्ष तक भी हो सकती है।
इस भर्ती में चयन पूरी तरह वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा। कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या फॉर्म अप्लाई करने की आवश्यकता नहीं है। इंटरव्यू अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग तारीख को होंगे। जैसे कि चचाड़ी में इंटरव्यू 9 जुलाई को सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक है, कोरगांव में 9 जुलाई को दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक है। गोलावंड में इंटरव्यू 10 जुलाई को सुबह 9:00 से 1:00 बजे तक होगा और श्यामपुर में 10 जुलाई को ही दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक है। वहीं भेड़मा स्कूल में इंटरव्यू 11 जुलाई को सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 बजे तक होगा।
अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेज और उनकी फोटोकॉपी साथ ले जानी होंगी। जरूरी दस्तावेजों में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, B.Ed, CTET या STET, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि है), पासपोर्ट साइज फोटो (साइन सहित), आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र शामिल हैं। सभी डॉक्यूमेंट्स ईयर वाइज़ या सेमेस्टर वाइज़ क्रम में रखें और उन पर अपना सिग्नेचर करना न भूलें।
फॉर्म भरकर और फोटो चिपका कर ले जाना होगा। यह फॉर्म नोटिफिकेशन के साथ मिलता है जिसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए आपको जिला प्रशासन कोंडागांव की वेबसाइट पर जाना है – https://kondagaon.gov.in. वेबसाइट पर “प्रेस रिलीज़” सेक्शन में “वॉक-इन इंटरव्यू फॉर वेरियस पोस्ट इन EMRS” वाला नोटिफिकेशन मिलेगा जिसमें पूरी डिटेल दी गई है।
ध्यान देने वाली बात यह भी है कि ये सभी वैकेंसी गेस्ट टीचर के तौर पर एक साल के लिए हैं। यह स्थायी भर्ती नहीं है। हालांकि अगर प्रदर्शन अच्छा रहा और आवश्यकता बनी रही तो कार्यकाल को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। ये मौके उन युवाओं के लिए खास हैं जो अभी B.Ed या TET नहीं कर पाए हैं लेकिन पढ़ाने की योग्यता और इच्छा रखते हैं।
यदि आप छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं और शिक्षण क्षेत्र में अवसर की तलाश कर रहे हैं तो यह सुनहरा मौका है। बिना किसी परीक्षा, सीधे इंटरव्यू देकर आप गवर्नमेंट स्कूल में टीचर बन सकते हैं और अच्छा वेतन भी पा सकते हैं। फ्रेशर्स भी इस मौके का लाभ उठा सकते हैं
तो देर किस बात की? आप भी अपना बैग तैयार करें और दिए गए शेड्यूल के अनुसार स्कूल में पहुंचकर इंटरव्यू दें। सभी जरूरी कागजात संभालकर रखें और पूरी आत्मविश्वास के साथ जाएं। यह अवसर आपके करियर को दिशा दे सकता है
अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से जिला वेबसाइट देखें या हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़े रहें, जहां हम आपको सबसे पहले ऐसी नौकरियों की जानकारी देते हैं