अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। IBPS (Institute of Banking Personnel Selection) ने 2025 के लिए Probationary Officer (PO) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार कुल 4620 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। अगर आप ग्रेजुएट हैं और बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह मौका बिल्कुल न छोड़ें। इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि कैसे आवेदन करें, क्या योग्यता चाहिए, कितनी उम्र होनी चाहिए और चयन प्रक्रिया क्या होगी।
4620 पदों पर निकली भर्ती: जानें कौन से बैंक कर रहे हैं भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देश के बड़े सरकारी बैंक जैसे पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में PO की नियुक्ति की जाएगी। IBPS हर साल इस परीक्षा को आयोजित करता है और लाखों छात्र इसमें भाग लेते हैं।
योग्यता: क्या आप आवेदन के पात्र हैं?
IBPS PO के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम से किया गया हो, आप आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आवेदन के समय आपके पास आपके ग्रेजुएशन का प्रमाणपत्र होना चाहिए।

आयु सीमा: कितनी उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन
IBPS PO के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है। यानी कि उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1995 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी दी जाती है – जैसे SC/ST वर्ग को 5 साल, OBC को 3 साल और PWD को 10 साल की छूट मिलती है।
आवेदन की तिथि और फीस: जानें कब और कितना देना होगा शुल्क
IBPS PO के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 है। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और OBC वर्ग के लिए ₹850 है जबकि SC, ST और PWD वर्ग के लिए ₹175 रखी गई है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि से किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया: तीन चरणों में होगा चयन
IBPS PO भर्ती की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है – प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू। पहले चरण में प्रीलिम्स एग्जाम लिया जाएगा जिसमें English Language, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability के प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 100 अंकों की होती है और समय सीमा 1 घंटा होती है।
जो उम्मीदवार प्रीलिम्स पास करते हैं वे मेन्स परीक्षा में बैठ सकते हैं। मेन्स परीक्षा 200 अंकों की होती है जिसमें General Awareness, Computer Aptitude, Reasoning, English Language और Data Interpretation जैसे विषय होते हैं। इसमें एक डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी होता है जिसमें निबंध और पत्र लेखन शामिल होता है।
अंतिम चरण में इंटरव्यू होता है जो 100 अंकों का होता है। प्रीलिम्स क्वालिफाइंग होता है जबकि मेन्स और इंटरव्यू के नंबर मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।

प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा की तिथि क्या है?
प्रीलिम्स परीक्षा सितंबर 2025 के आखिरी सप्ताह या अक्टूबर 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी। मेन्स परीक्षा नवंबर 2025 में कराई जाएगी। इंटरव्यू जनवरी-फरवरी 2026 में होंगे और फाइनल रिजल्ट अप्रैल 2026 में जारी किया जाएगा।
IBPS PO का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहां पर ‘CRP PO/MT-XV’ लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक कर आवेदन पत्र भरें। जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान और हस्तलिखित डिक्लेयरेशन अपलोड करना जरूरी होगा। फॉर्म भरने के बाद शुल्क जमा करें और सबमिट कर दें।
जरूरी दस्तावेज क्या-क्या लगेंगे आवेदन में?
आवेदन के दौरान आपको पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा (declaration) और जाति प्रमाणपत्र (यदि आरक्षित वर्ग से हैं) अपलोड करने होंगे। सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में और साइज में ही अपलोड करने होंगे।
नौकरी की जगह और सैलरी कितनी मिलेगी?
चयनित उम्मीदवारों को देशभर के किसी भी राज्य में पोस्टिंग दी जा सकती है। शुरुआत में प्रोबेशन पीरियड 2 साल का होगा। सैलरी की बात करें तो IBPS PO की बेसिक पे ₹36,000 होती है, लेकिन सभी भत्तों को जोड़कर इनहेंड सैलरी ₹52,000 से ₹55,000 तक होती है।
अभी से करें तैयारी: जानें कैसे करें सफल तैयारी
अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो अभी से ही English, Maths, Reasoning और General Awareness की तैयारी शुरू कर दें। पिछले सालों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास करें। टाइम मैनेजमेंट सबसे अहम होता है क्योंकि परीक्षा में समय बहुत कम होता है।