Oppo ने अपनी नई Reno 14 Series को लॉन्च कर दिया है और इस बार Reno 14 Pro ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। पिछले कुछ सालों में Reno सीरीज को सिर्फ डिजाइन और कैमरा फोन के तौर पर देखा जाता था लेकिन इस बार कहानी बदली हुई है। Reno 14 Pro एक ऐसा स्मार्टफोन बनकर उभरा है जो सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं बल्कि हर मामले में एक ऑलराउंडर है।
डिज़ाइन की बात करें तो यह फोन देखने में बेहद प्रीमियम लगता है। velvet फिनिश के साथ इसका बैक पैनल feather टेक्सचर जैसा लगता है और इस पर फिंगरप्रिंट्स भी नहीं आते। इसमें आपको ग्लास और मेटल का सैंडविच डिजाइन मिलता है जो इसे सॉलिड और एलिगेंट बनाता है। फोन दो रंगों में आता है – सफेद और ग्रीन। फोन का वजन करीब 189.5 ग्राम है और इसकी बैलेंसिंग बहुत शानदार है।
डिस्प्ले की बात करें तो Reno 14 Pro में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट है। यह LTPS पैनल है जिसे आप 60Hz, 90Hz या 120Hz में सेट कर सकते हैं। स्क्रीन पर 1200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है जिससे इसे आउटडोर में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। डिस्प्ले HDR10+ को सपोर्ट करता है और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93% है। बेजल्स बेहद पतले हैं और देखने में यह डिस्प्ले काफी शानदार लगता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 8450 चिपसेट दिया गया है जिसका AnTuTu स्कोर 1.7 मिलियन है। बेस वेरिएंट में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है जबकि हाई वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलता है। LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज टाइप इसे और भी फास्ट बनाते हैं। गेमिंग के लिए भी यह फोन काफी सक्षम है। BGMI जैसे गेम्स 60FPS पर आसानी से चलते हैं और आने वाले अपडेट्स के साथ यह 90 से 120FPS को भी सपोर्ट करेगा। GPU स्टेबिलिटी 70% तक है और थर्मल परफॉर्मेंस भी 41-42 डिग्री तक सीमित रहती है। इसमें Ray Tracing का सपोर्ट भी मिलता है जो इसे फ्यूचर रेडी बनाता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6200mAh की बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इतना ही नहीं इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम देखने को मिलती है।
कैमरा डिपार्टमेंट में Oppo ने इस बार बड़ी छलांग लगाई है। इसमें 50MP का Quad कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (3.5X ज़ूम), 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं। फोटो क्वालिटी बेहद नेचुरल है और HDR, कलर्स और स्किन टोन काफी बेहतर तरीके से हैंडल किए गए हैं। कम रोशनी में भी कैमरा अच्छा परफॉर्म करता है। Portrait के लिए 24mm, 48mm और 85mm के विकल्प मिलते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग में आप सभी कैमरा से 4K@60FPS तक शूट कर सकते हैं। ट्रिपल फ्लैश सिस्टम के साथ लो लाइट में भी शानदार पोर्ट्रेट फोटो लिए जा सकते हैं। Hasselblad स्टाइल का शटर साउंड भी कैमरा एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
कैमरा ऐप में AI आधारित कई एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं जैसे Perfect Shot, Eye Open Correction, Unblur, Reflection Remover और Object Eraser। यह फीचर्स पोस्ट-प्रोसेसिंग में फोटो को बेहतरीन बनाने में मदद करते हैं।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 15 आधारित ColorOS 15 मिलता है जो कस्टमाइजेशन और फीचर्स के मामले में काफी आगे है। इसमें AI Voice Scribe, AI Call Assistant, Oplus Connect जैसे फीचर्स मिलते हैं जो Apple Ecosystem जैसा एक्सपीरियंस देते हैं। Trinity Engine नामक टेक्नोलॉजी के जरिए फोन की RAM, Storage और Background ऐप्स को लंबे समय तक ऑप्टिमाइज़ करके रखा जाता है। Oppo तीन साल के बड़े अपडेट्स और चार साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा करता है।

फोन में सभी जरूरी सेंसर मौजूद हैं। इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों ही काम करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, 17 5G Bands, eSIM, NFC और IR Blaster जैसे सभी जरूरी फीचर्स शामिल हैं। USB 2.0 पोर्ट दिया गया है और SAR वैल्यू भी सेफ लिमिट में है। Widevine L1, HDR सपोर्ट और Netflix/YouTube HDR10+ वीडियो प्लेबैक इसे मल्टीमीडिया के लिहाज़ से भी एक बेहतरीन फोन बनाता है।
Oppo Reno 14 Pro एक ऐसा स्मार्टफोन है जो ना सिर्फ दिखने में खूबसूरत है बल्कि हर कैटेगरी में परफॉर्म करता है। इसका कैमरा सेटअप, परफॉर्मेंस, बैटरी, वायरलेस चार्जिंग, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे 2025 के बेस्ट प्रीमियम मिडरेंज फोन की लिस्ट में लाकर खड़ा कर देता है।
अगर आप ₹30,000 से ऊपर का कोई फोन लेने का सोच रहे हैं और आपको कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और ब्रांड वैल्यू सब एक साथ चाहिए तो Oppo Reno 14 Pro आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
यह ब्लॉग Oppo के साथ कोलैबरेशन में बनाया गया है लेकिन इसमें बताए गए सभी अनुभव हमारे टेस्ट और रिव्यू पर आधारित हैं।