प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त को लेकर सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अब यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। इस बार की किस्त को लेकर सरकार की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें रिमोट के माध्यम से एक साथ करोड़ों किसानों को यह आर्थिक सहायता दी जा रही है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस चरण में करीब 9 करोड़ 70 लाख किसानों के खातों में पैसे भेजे जा रहे हैं। कई लाभार्थियों को मोबाइल पर मैसेज के जरिए इसकी पुष्टि भी मिल चुकी है और स्टेटस में पेमेंट डिटेल्स अपडेट होना शुरू हो गया है।
11 बजे से ही ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है और शाम तक 80 से 90 प्रतिशत लाभार्थियों के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे। जो किसान पहले दिन राशि नहीं प्राप्त कर पाएंगे उनके खाते में 3 अगस्त की सुबह 10 बजे तक राशि क्रेडिट हो जाएगी। सभी बैंकों को फंड अलॉट कर दिए गए हैं और फंड स्टेटस भी सुनिश्चित कर दिया गया है।
अगर आप इस योजना के लाभार्थी हैं तो आप भी अपने खाते की स्थिति चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको योजना की वेबसाइट या संबंधित पोर्टल पर जाकर अपनी पेमेंट डिटेल्स देखनी होंगी।
कुछ लाभार्थियों को इस बार की किस्त नहीं मिलेगी क्योंकि उनका नाम पहले ही लाभार्थियों की सूची से हटाया जा चुका है। ऐसे में अगर आपके खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं तो सबसे पहले अपने आवेदन की स्थिति और पात्रता की जांच करें।
योजना के तहत यह सहायता राशि हर चार महीने में किसानों को दी जाती है ताकि वे खेती से जुड़ी ज़रूरतों को पूरा कर सकें। इस 20वीं किस्त के साथ सरकार किसानों को लगातार आर्थिक सहयोग देने के अपने वादे पर काम कर रही है।
इस बार की ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर न केवल तेज़ी दिखाई गई है बल्कि इसे पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जा रहा है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे किसी अफवाह या फर्जी जानकारी से सावधान रहें और केवल आधिकारिक स्त्रोतों से जानकारी प्राप्त करें।
जैसे-जैसे लाभार्थियों के खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर होती जाएगी, और भी अहम अपडेट्स सामने आते रहेंगे।