एक्सीडेंट में 18 कावड़ियों की मौत झारखंड के देवघर में कावड़ यात्रा के दौरान सुबह 4:30 बजे गैस सिलेंडर वाले ट्रक से टकराई बस जिसमें 18 श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल हो गए
32 सीटर बस में सवार थे कावड़िए बासुकीनाथ धाम जा रहे कावड़ियों की बस देवघर के जमुनिया जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें 32 सीटों वाली बस में सवार थे सभी
गैस सिलेंडर ले जा रहा था ट्रक सामने आए वीडियो में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और शव चारों ओर बिखरे नजर आए
नींद में था बस ड्राइवर? एसडीओ का कहना है कि बस ड्राइवर को झपकी लगने के कारण हादसा हुआ हो सकता है हालांकि जांच जारी है
ड्राइवर की मौके पर ही मौत हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 4 अन्य श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि अधिकारियों ने की
घायल श्रद्धालुओं का इलाज जारी 23 घायल यात्रियों का इलाज देवघर सदर हॉस्पिटल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है
MP ने दी 18 मौतों की जानकारी सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट कर 18 कावड़ियों की मौत की जानकारी दी और दुःख जताया
घटना के बाद मचा कोहराम चश्मदीद यात्रियों ने बताया कि बस खचाखच भरी थी और घटना के बाद अफरातफरी मच गई सभी अपनी जान बचाने में लगे थे
पुलिस-प्रशासन मौके पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी हादसे की जानकारी सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने दी थी जिनकी मदद से घायलों को तुरंत राहत मिली