स्कूल की क्लास में गिरा कंकड़... फिर भरभराकर गिर गई पूरी बिल्डिंग! 6 बच्चों की मौत 

स्कूल में दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के पिपलौदी स्कूल में अचानक बिल्डिंग गिरने से 6 बच्चों की मौत हो गई है। 

चश्मदीद छात्रा वर्षा ने बताया हमने सर से कहा कंकड़ गिर रहे हैं बाहर जाने दो, लेकिन सर ने धमका कर बैठा दिया। 

अचानक ढही स्कूल की छत बच्चे क्लास में बैठे ही थे कि ऊपर से गिट्टी, पट्टियां गिरने लगी और पूरी छत ढह गई। 

30 से ज्यादा बच्चे थे क्लास में बच्चों ने बताया कि करीब 30–35 छात्र उस समय क्लासरूम में मौजूद थे। 

चीख-पुकार मच गई बच्चे रोते-चिल्लाते बाहर भागे, कुछ को स्थानीय लोगों और माता-पिता ने मलबे से निकाला। 

टीना की गवाही हमने झाड़ू निकाल रहे थे, तभी अचानक दीवारों से कंकड़ गिरने लगे और पूरी इमारत भरभराकर गिर पड़ी। 

अधिकारियों पर सवाल छात्राओं ने बताया कि उन्होंने शिकायत की थी लेकिन किसी ने नहीं सुना, सिर्फ धमकाया गया। 

सर भी भाग निकले बच्चों ने बताया कि जब मलबा गिरा तो सर खुद भी चिल्लाते हुए भाग निकले, किसी की मदद नहीं की। 

बच्चों के बयान से दहला देश बच्चियों की आंखों देखी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग स्कूल प्रबंधन पर भड़के। 

क्या अब कोई जिम्मेदार ठहराया जाएगा? 6 मासूमों की मौत के बाद अब पूरे राज्य में गुस्से का माहौल है।