विराट कोहली की आंखों में आंसू, खुद को बाथरूम में किया बंद, चहल का इमोशनल खुलासा

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने पॉडकास्ट इंटरव्यू में एक बड़ा खुलासा किया है

उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के बाद विराट कोहली बाथरूम में बंद हो गए थे

वो मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया था, जहां भारत को बेहद दर्दनाक हार का सामना करना पड़ा था 

चहल ने कहा कि उस हार से कोहली बुरी तरह टूट चुके थे और काफी देर तक रोते रहे थे

जब मैं ड्रेसिंग रूम में उन्हें क्रॉस कर रहा था, तब भी उनकी आंखों में आंसू थे

कोहली हमेशा टीम के लिए सबकुछ देते हैं, और वो मैच उनके लिए बहुत इमोशनल था

चहल ने कहा कि यह लम्हा उन्होंने कभी नहीं भुलाया और आज भी याद कर भावुक हो जाते हैं 

यह खुलासा फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा क्योंकि कोहली को हमेशा फौलादी माना जाता है 

इस घटना ने यह भी दिखाया कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और हार उन्हें भी तोड़ देती है

फैंस ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए विराट कोहली के जज्बे को सलाम किया है